{"_id":"59c7e39a4f1c1bb1688b68fe","slug":"durga-pooja-committee-conducted-routine-trials","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पूजा कमेटी ने कराई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा पूजा कमेटी ने कराई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
शुम्भ-निशुम्भ के पुतलों के साथ सेल्फी लेते बच्चे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महिलाओं द्वारा सुबह-शाम भजन-कीर्तन किया जा रहा है। रविवार को स्व. किशन लाल वर्मा की स्मृति में स्कूली बच्चों की आध्यात्मिक एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विजय वर्मा और हेम वर्मा की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं के निर्णायक प्रधानाचार्य हेम चंद्र पंत व दीप चंद्र पांडे थे। प्रतिभागी बच्चों को बाद में पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान बृजमोहन वर्मा, उमेश साह, देवेंद्र अधिकारी, दीप चंद्र जोशी, हरीश सोनी, गोविंद साह जगाती आदि थे।
विज्ञापन
उधर, नगर पूजा कमेटी की ओर से आयोजित देवी महोत्सव में भी प्रतिदिन भजन कीर्तन आयोजित किए जा रहे हैं। कमेटी की ओर से इस साल शुम्भ-निशुम्भ के पुतले बनाए गए हैं। दशमी पर इन पुतलों का दहन किया जाएगा। इसमें राजेंद्र उपाध्याय, सूरज जोशी, जीवन तिवाड़ी, पूरन लटवाल आदि सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन