फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dumper stuck on Dharamghar-Karala-Majkhet road

Bageshwar News: धरमघर-कराला-माजखेत सड़क पर फंसा डंपर

Tue, 21 Mar 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 21 Mar 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dumper stuck on Dharamghar-Karala-Majkhet road
बागेश्वर के धरमघर-माजखेत सड़क पर कीचड़ में फंसा डंपर। संवाद - फोटो : विधायक सुमित हृदयेश को पीठ पर चोट के निशान दिखाता छात्र प्रियांशु।
धरमघर (बागेश्वर)। जिले में लगातार हो रही बारिश से दुश्वारियां भी बढ़ने लगी हैं। धरमघर-कराला-माजखे मार्ग में बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ होने से सामाना से भरा एक डंपर फंस गया। डंपर के फंसने से सड़क बंद हो गई है और आवाजाही वाले वाहन भी फंस गए हैं।
विज्ञापन

धरमघर से करीब आधा किमी दूर सड़क कच्ची है जहां बारिश का पानी जमा होने से भू धंसाव की स्थिति बन जाती है और कीचड़ हो जाता है। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे एक डंपर रोड़ी लेकर माजखेत की तरफ जा रहा था। कच्ची सड़क पर जमीन में कीचड़ होने के कारण डंपर का पहिया जाम हो गया। चालक ने डंपर को निकालने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सड़क में आवाजाही ठप होने से दोनों तरफ 25 से अधिक वाहन फंस गए हैं। इधर जेेई विमल कुमार ने बताया कि जेसीबी को डंपर को निकालने के लिए भेजा जा रहा है। खराब मौसम के कारण दिक्कत है। जल्द ही सड़क को खुलवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed