{"_id":"571a6fca4f1c1b4b048b5451","slug":"driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को कुचलने वाला आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को कुचलने वाला आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ बाजार के युवा व्यापारी भुवन पांडे और भुवन खुल्वे को ट्रक से कुचलने वाले आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ट्रक को सीज कर दिया है। एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि व्यापारियों की मौत की मजिस्ट्रीयल जांच होगी।
विज्ञापन
बुधवार की सायं गरुड़ बाजार के व्यापारी भुवन पांडे और भुवन खुल्वे की एक ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई थी। थाना बैजनाथ पुलिस ने मृतकों के परिजनों की रिपोर्ट पर ट्रक चालक प्रकाश राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
एसडीएम ने थाना बैजनाथ पुलिस से गरुड़ बाजार की यातायात व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने को कहा। एसडीएम ने गरुड़ बाजार के व्यापारियों से सड़क फैलाया सामान हटाने को कहा है। इधर एआरटीओ ने विमल पांडे ने गरुड़ बाजार में वाहनों की चेकिंग कर आधा दर्जन से अधिक वाहनों का चालान काटा।
विज्ञापन