फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Drinking water workers demonstrated for integration

राजकीयकरण और एकीकरण की मांग को पेयजल कर्मियों ने किया प्रदर्शन्

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Drinking water workers demonstrated for integration
बागेश्वर में प्रदर्शन करते पेयजल निगम कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पेयजल निगम के कर्मचारियों ने राजकीयकरण और जल संस्थान-पेयजल निगम के एकीकरण की मांग के लिए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को पेयजल निगम कार्यालय में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने सरकार से पेयजल निगम और जल संस्थान का एकीकरण कर उत्तराखंड पेयजल विभाग बनाने की मांग की। कहा कि एकीकरण नहीं होने से प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। अलग-अलग विभाग होने से सामंजस्य बनाने में परेशानी हो रही है। वहीं एक विभाग होगा तो पेयजल योजनाओं की उपादेयता बढ़ेगी और खर्चों में भी कटौती होगी। कर्मचारियों ने राजकीयकरण नहीं होने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को मई महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसके कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घर का खर्चा चलाना भारी पड़ रहा है। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द एकीकरण और राजकीयकरण की मांग को जल्द पूरा करने की मांग की। इस मौके पर पूरन चंद्र पांडेय, जयशंकर राणा, कैलाश राणा, कमला देवी, लक्ष्मी देवी, शांति जोशी, चंदन सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोज खड़का, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed