फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Drinking water crisis: Road jammed with empty utensils

पेयजल संकट : खाली बर्तनों के साथ सड़क कर दी जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis: Road jammed with empty utensils
बागेश्वर के मंडलसेरा बाईपास में पेयजल किल्लत को लेकर खाली बर्तनों के साथ जाम लगातीं महिलाएं। सं? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मंडलसेरा के भुल्यूड़ा तोक में छह महीने से पेयजल संकट झेल रहीं महिलाओं में जल संस्थान के खिलाफ नाराजगी है। कई बार विभाग को समस्या बताने पर भी पेयजल किल्लत दूर नहीं होने पर आक्रोशित महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ मंडलसेरा-आरे बाईपास सड़क को जाम कर दिया। महिलाओं ने जल्द समस्या का निदान नहीं होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

नगरपालिका क्षेत्र के मंडलसेरा में पेयजल की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। भुल्यूड़ा तोक में पिछले छह महीने से लोगों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है। पूर्व में क्षेत्र को पेयजल किल्लत से निजात दिलाने के लिए सोलर हैंडपंप स्थापित किया गया था, वह भी खराब हो गया है। गर्मी शुरू होने के बाद वार्ड के प्राकृतिक स्रोत में भी पानी की मात्रा कम होने लगी है। उपभोक्ताओं को पानी के लिए सरयू नदी और सेनौला धारे में जाना पड़ रहा है। पानी की समस्या को लेकर पूर्व में महिलाओं ने जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन भी किया था। इसके बावजूद जल संकट दूर नहीं होने से नाराज महिलाओं ने सोमवार को जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खाली बर्तनों के साथ सड़क जाम कर संस्थान से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। इस मौके पर गंगा देवी, पुष्पा देवी, मालती देवी, ममता देवी, बसंती देवी, बबीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस और जेई के समझाने पर खोला जाम
बागेश्वर। मंडलसेरा-आरे बाईपास पर भुल्यूड़ा की महिलाओं ने करीब दो घंटे तक जाम लगाए रखा। जाम की सूचना मिलने के बाद कोतवाल डीआर वर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं जल संस्थान के अधिकारी से आश्वासन मिलने के बाद ही जाम हटाने को लेकर अड़ी रहीं। ईई के निर्देश पर जल संस्थान के जेई दिनेश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को जल्द समस्या के निदान का आश्वासन दिया। सोमवार से ही टैंकर से पानी की आपूर्ति कराने की बात कही। तीन दिन के भीतर हैंडपंप की मरम्मत के आश्वासन के बाद महिलाओं ने सड़क से जाम हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालेख गांव में पेयजल संकट गहराया
बागेश्वर। जालेख गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव के एकमात्र पेयजल स्रोत से पानी का रिसाव हो रहा है। पानी नहीं मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द समस्या का निदान करने की मांग की।

ग्राम प्रधान नीमा देवी ने बताया कि जालेख गांव के लिए पेयजल योजना का निर्माण किया गया है। जिस स्रोत से योजना बनी है, वहां से काफी मात्रा में पानी रिसकर बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों को पानी के लिए प्राकृतिक स्रोत पर जाना पड़ रहा है। कहा कि कई बार विभाग को सूचित किया गया, इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द पेयजल समस्या का निदान करवाने की मांग की। इस मौके पर नर सिंह, मुकेश सिंह, जगदीश सिंह, शोबन सिंह, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed