फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Drinking water crisis from a fortnight in Tarmoli

तरमोली में एक पखवाड़े से पेयजल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis from a fortnight in Tarmoli
बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के तरमोली गांव में एक पखवाड़े से लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। अल्मोड़ा जिले से संचालित होने वाली गांव की पेयजल लाइन 15 दिन पहले ध्वस्त हो गई थी। ग्रामीणों को एक किमी दूर से सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। जल संस्थान से लेकर विधायक तक समस्या सुनाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने पेयजल संकट का जल्द निदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

तरमोली गांव अल्मोड़ा जिले की सीमा पर बसा बागेश्वर का अंतिम गांव है। गांव के लिए बनी पेयजल योजना से 95 परिवारों को पानी की आपूर्ति की जाती थी। बारिश के कारण पेयजल लाइन ध्वस्त होने से गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। गर्मी बढ़ने के साथ गांव के एकमात्र नौले का पानी भी कम हो गया है। इस कारण लोगों को एक किमी दूर बने पेयजल स्रोत से पानी ढोना पड़ रहा है। पानी जुटाने के चलते लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह रावत ने बताया कि ग्रामीण पानी की समस्या को जल संस्थान के अलावा विधायक को भी बता चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का निदान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का निदान करने की मांग की। कहा कि अगर पेयजल संकट दूर नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इधर, जल संस्थान के प्रभारी ईई सीएस देवड़ी ने कहा कि पेयजल योजना अल्मोड़ा से बनी है, जिसका निदान भी वहीं से होगा। कहा कि वह अल्मोड़ा जल संस्थान के अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का जल्द निदान करवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed