{"_id":"624357fd18608376355c3b3b","slug":"dowry-case-over-husband-bageshwar-news-hld4578414114","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की आत्महत्या मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की आत्महत्या मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफलीगैर (बागेश्वर)। झिरौली थाना क्षेत्र के छानी गांव में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। महिला का विवाह साल 2019 में हुआ था।
छानीगांव निवासी सीता देवी (24) पत्नी हिमांशु नेगी का शव बीते 26 मार्च की रात घर के भीतर फंदे पर झूलता हुआ मिला था। सूचना पर झिरौली के थानाध्यक्ष केएस नेगी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक विवाहिता की मौत हो चुकी थी। महिला अपनी ढाई साल की बेटी के साथ घर पर अकेली रहती थी। पति बाहर प्राइवेट नौकरी करता है।
मंगलवार को महिला की मां विमला देवी निवासी गोलना (कपकोट) ने झिरौली थाने में दामाद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। विमला देवी का कहना है कि विवाह के बाद से ही हिमांशु दहेज के लिए बेटी का उत्पीड़न करता था। थानाध्यक्ष नेगी ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा करेंगे।