{"_id":"5f19db328ebc3e9f700837ce","slug":"double-sucide-in-bageshwar-bageshwar-news-hld3908106127","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या करने वाले युवक, और विधवा का हुआ पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या करने वाले युवक, और विधवा का हुआ पोस्टमार्टम
विज्ञापन
मृतक हीरा सिंह। (फाइल फोटो)
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। घर में लगे पंखे में चुनरी डालकर झूला झूल रहे बच्चे के गले में फंदा फंसने से उसकी मौत हो गई। यशराज अपने माता-पिता का एकलौता लड़का था। उससे छोटी एक बहन है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे थर्प (पंगचौड़ा) निवासी कुंदन राम के 12 वर्ष के बेटे यशराज का शव पंखे में लटकी चुनरी से लटका मिला। परिजनों ने उसे फंदे से छुड़ाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर कांडा थाने से उप निरीक्षक पूरन जोशी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। थानाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार यशराज पंखे में चुनरी डालकर झूला झूल रहा था, इसी दौरान चुनरी का फंदा उसके गले में कस गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पोस्टमार्टम के बाद युवक और महिला के शव परिजनों को सौंपे
धरमघर/बागेश्वर। धरमघर के बास्ती गांव के जंगल में बुधवार को पेड़ से लटके मिले युवक और महिला के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में किसी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे कांडा के थानाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस हरीपिंगली जंगल में पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पंचनामा भरा। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बता दें कि बुधवार को बास्ती के हरीपिंगली नामक जंगल में एक महिला और एक युवक का शव पेड़ से लटके मिले थे। मृतक युवक की पहचान बास्ती निवासी हीरा सिंह (29) पुत्र मोहन सिंह और मृतक महिला की पहचान तारा देवी (30) पत्नी स्वर्गीय चंचल सिंह निवासी बास्ती के रूप में हुई है। तारा देवी के दो छोटे बच्चे हैं। जबकि हीरा सिंह अविवाहित था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में किसी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। युवक और विधवा महिला ने आत्महत्या क्यों की इसका आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है। घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं।

मृतका तारा देवी। (फाइल फोटो)- फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन