{"_id":"59c7e4e24f1c1b29688b63a3","slug":"dogs-removed-dead-body-of-buried-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों ने दफनाए गए शिशु के शव को निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों ने दफनाए गए शिशु के शव को निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के पास दफनाए गए एक नवजात शिशु के शव को कुत्तों ने गड्ढे से बाहर निकाल लिया। लोगों की नजर पड़ने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
रविवार सुबह जिला अस्पताल के पास सरयू नदी किनारे कुत्ते नवजात शिशु का शव नोच रहे थे। तभी एक व्यक्ति की नजर पर उस पर पड़ी। उसके द्वारा आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी देने पर सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
कोतवाल टीआर वर्मा मौके पर पहुंचे। कुत्तों को भगाने के बाद शिशु के शव का दूसरे स्थान पर अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व किसी महिला का समय से पूर्व बच्चा पैदा हो गया था। कमजोर होने के कारण उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
परिजन शिशु के शव को नदी किनारे दफनाकर पत्थरों से ढक गए थे। रविवार को कुत्तों ने उसे बाहर निकाल लिया था। हालांकि कोतवाल का कहना है कि शिशु के संबंध में अस्पताल और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।