फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Do not test a child sitting on the ground

जमीन पर बैठकर परीक्षा न दे कोई बच्चा

Tue, 09 Feb 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Tue, 09 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) आकाश सारस्वत ने मंगलवार को बीआरसी नौघर में गरुड़ ब्लॉक के केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुट जाने को कहा।

विज्ञापन


उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था अभी से कर लें। पूरी तरह से सुनिश्चित कर लें कि कोई भी परीक्षार्थी जमीन पर बैठकर परीक्षा न दे। इसके अलावा शिक्षकों को निर्देश दिए कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बच्चों के कोर्स का रिविजन कराएं।
विज्ञापन


डीईओ सारस्वत ने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक यह सुनिश्चित करें कि बोर्ड परीक्षा केंद्रों में पीने के पानी व्यवस्था में कोई ढील न होने पाए। बोर्ड परीक्षा की सामग्री डबल लॉक अलमारी में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीईओ ने बताया कि इस बार सभी कक्ष निरीक्षक बाहरी केंद्रों से आएंगे। बैठक में बीईओ घनानंद कांडपाल, जेपी कुनियाल, प्रेमा भट्ट, राजकुुुमार, प्रकाश बाफिला, मोहन चंद्र पंत, रवींद्र प्रकाश आदि ने विचार रखे। संचालन बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed