{"_id":"5da362bc8ebc3e93c95f2c3d","slug":"do-not-tamper-with-nature-if-creatures-want-to-be-saved-bageshwar-news-hld3602832163","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं रोकी तो पृथ्वी पर जीवों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं रोकी तो पृथ्वी पर जीवों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा
विज्ञापन
तहसील सभागार में आयोजित कार्यशाला में मौजूद बच्चें और अन्य।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण दिवस पर जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से तहसील सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में एडीएम राहुल कुमार गोयल ने कहा कि आपदा की दृष्टि से बागेश्वर जिले का भू-भाग जोन पांच में आता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से होने वाली घटनाओं को रोका नहीं जा सकता है, लेकिन इससे होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ को रोका नहीं गया तो पृथ्वी पर जीवों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी जा रही है जानकारी से सभी लोगों को जागरूक करने को कहा। एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा को रोकना किसी के वश में नहीं है। पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी ने कहा कि आपदा प्राकृतिक रूप में ही नही अन्य रूप में भी आती है। दुर्घटना घटित होना भी एक आपदा है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने विभाग द्वारा आपदा प्रबंधन के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में स्लाइड शो के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी। अग्नि शमन अधिकारी महेश चंद्र, एसडीआरएफ के संतोष परिहार ने आपदा से बचाव और लोगों की सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रवक्ता दीप जोशी, तहसीलदार नवाजिश खलिक, मैनपाल सिंह के अलावा राजस्व उप निरीक्षक, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और एनसीसी के कैडेट मौजूद थे।