बोर्ड परीक्षाओं का दबाव न पालें विद्यार्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के अंतर्गत शुक्रवार को 2018-19 के टॉपर्स अविकल मिश्रा और गरिमा पांडे ने सैनिक हाईस्कूल के 10वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी और सफलता के टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा का दबाव दिमाग में नहीं लेना चाहिए, उल्टे एकाग्र होकर तैयारी करनी चाहिए।
पढ़ाई के साथ साथ अन्य कामों के लिए भी समय निकाले इसके लिए टाइम टेबिल बेहतर विकल्प हैं। जब मन, दिमाग स्वस्थ्य रहेगा तो अच्छे अंक हासिल होंगे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्कूल की प्रधानाचार्या लक्ष्मी टाकुली ने सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थियों ने 300 शपथ पत्र भी भरें।
सफलता के टिप्स
- आत्मविश्वास के साथ करें तैयारी
- बोर्ड परीक्षा, शिक्षक, अभिभावकों का दबाव न पालें
- घंटों पढ़ाई करने की बजाय टाइम टेबल बनाकर तैयारी करें
- कांसेप्ट क्लीयर करें, परेशानी हो तो शिक्षक, एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं
- यू ट्यूब के शिक्षाप्रद चैनलों और गूगल से भी जानकारी ले सकते हैं
- सोशल मीडिया से दूर रहें
- रटने की बजाय समझने पर जोर दें
- परीक्षा देते समय राइटिंग, प्रस्तुतिकरण और समय का ध्यान रखें
टॉपर्स के टिप्स काफी उपयोगी रहे। बोर्ड की तैयारी का काफी दबाव टापर्स ने दूर किया। बोर्ड की तैयारी करने में आसानी रहेगी। - सोनाली कार्की
विज्ञापन विज्ञापन
टॉपर्स का यह सुझाव काफी उपयोगी रहा कि सोशल मीडिया से तो दूर रहें लेकिन, गूगल व यू ट्यूब का सहारा कांसेप्ट क्लीयर करने में लिया जा सकता है। - ईशा पांडेय
आज के कार्यक्रम से बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में मदद मिलेगी। तैयारियों को लेकर जो संशय था उसे टॉपर्स, प्रधानाचार्य लक्ष्मी मैडम व अपर्णा मैडम ने दूर किया। - नेहा असवाल
आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। आज मिली जानकारी निश्चित तौर पर बोर्ड की तैयारियों में मददगार साबित होगी। - गीता आर्य