फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DNA in Bageshwar

कांडा नाबालिग हत्या मामला:पुलिस ने तीन संदिग्धों के लिए डीएनए सैंपल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
DNA in Bageshwar
बागेश्वर। कांडा के चर्चित नाबालिग गर्भवती किशोरी हत्याकांड के मामले में पुलिस नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाने वाले तत्व की पहचान उजागर करने की कोशिशों में जुट गई है। पुलिस ने बुधवार को तीन संदिग्धों के डीएनए सैंपल लिए हैं। तीन और लोगों के डीएनए सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

कांडा तहसील के एक गांव में सात जुलाई को किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। किशोरी गर्भवती थी। पता चलने पर एसपी रचिता जुयाल ने मामले की पड़ताल कराई थी। जांच में सामने आया था कि परिजनों ने किशोरी के शव को दफना दिया है। डीएम की अनुमति के बाद उसके शव को जमीन से निकाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के पेट में 16 सप्ताह का गर्भ होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस की पड़ताल में किशोरी के पिता को ही बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। एसपी रचिता जुयाल ने बताया कि जांच में जिनके नाम सामने आए थे, उनका डीएनए सैंपल लिया जा रहा है। तीन लोगों के सैंपल बुधवार को लिए गए हैं। तीन और लोगों का डीएनए सैंपल लिया जाना है। उन्होंने बताया कि मृतक नाबालिग का डीएनए सैंपल पहले ही देहरादून भेजा जा चुका है। इनके सैंपल भी मिलान के लिए डीएनए लैब देहरादून भेजे जाएंगे। डीएनए सैंपलों के मिलान के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई से जल्द ही किशोरी से अवैध संबंध बनाने वाले का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed