फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM worshiped 61 girls on Navami

Bageshwar News: नवमी पर डीएम ने किया 61 कन्याओं का पूजन

Thu, 30 Mar 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 30 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
DM worshiped 61 girls on Navami
बागेश्वर के चंडिका मंदिर में कन्या पूजन करतीं डीएम अनुराधा पाल। संवाद
बागेश्वर। चैत्र की नवमी पर चंडिका मंदिर परिसर में नवरात्र नारी शक्ति उत्सव के तहत जिला प्रशासन ने कन्या पूजन किया। डीएम अनुराधा पाल ने 61 कन्याओं के पैर धुलाकर पूजा की और भोजन कराया। मंदिर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित उत्सव में भजन, कीर्तन, चंडी पाठ, दुर्गा स्तुति, देवी भजनों का गायन किया गया। डीएम पाल, सीडीओ संजय सिंह और विभागीय अधिकारियों ने विधिविधान से कन्या पूजन किया। अधिकारियों ने मां चंडिका की पूजा कर सुख, समृद्धि का आशीर्वाद भी लिया। डीएम पाल ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 22 मार्च से जिले में भी नवरात्र नारी शक्ति उत्सव मनाया गया। उत्सव में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, विधायक प्रतिनिधि मनोज ओली, डीडीओ संगीता आर्या, एसडीएम हर गिरि, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, भूमि संरक्षण अधिकारी गीतांजलि बंगारी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी बेला महर, आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि ने भी कन्या पूजन किया।
विज्ञापन


इनसेट
जिनखोला के ग्रामीणों ने की 51 कन्याओं की पूजा
बागेश्वर। जिनखोला के देवी मंदिर में आयोजित नवरात्र पूजा के समापन पर ग्रामीणों ने 51 कन्याओं की पूजा की। कन्याओं को भोजन कराकर उपहार भी प्रदान किए गए। पूजा का आयोजन ग्रामीण कैलाश जोशी, विनोद जोशी और चंद्रशेखर जोशी की ओर से किया गया था। वहां हुए भंडारे में एक हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर उमेश चंद्र जोशी, गोपाल सिंह, मनोज बोरा, मंजू बोरा, होशियार सिंह आदि ने सहयोग किया। कपकोट, रीमा, धरमघर, कांडा, कठपुड़ियाछीना, काफलीगैर, बोहाला समेत अन्य गांवों में भी रामनवमी पर कई आयोजन हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed