फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM taught students.

डीएम ने विद्यार्थियों को पढ़ाकर सवाल-जवाब किए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
DM taught students.
बागेश्वर के खोली कन्या जूनियर हाईस्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाते डीएम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर के डीएम विनीत कुमार बृहस्पतिवार को शिक्षक की भूमिका में नजर आए। डीएम ने विद्यार्थियों को पढ़ाया और सवाल-जवाब भी किए। कुछ सवालों का जवाब न मिलने पर शिक्षकों को सुधार की नसीहत भी दी।
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल खोली पहुंचे डीएम ने स्कूल की व्यवस्थाएं जांची। डीएम ने सबसे पहले विद्यार्थियों से गणित के सवाल पूछे। उसके बाद कक्षा में मौजूद शिक्षिका से जानकारी ली और फिर ब्लैक बोर्ड पर स्वयं सवाल लिखे। विद्यार्थियों से सवालों के जवाब पूछे। कई जवाबों से संतुष्ट हुए और कुछ सवालों के जवाब न मिलने पर शिक्षा में बेहतर सुधार की नसीहत शिक्षकों को दी।
विज्ञापन

डीएम ने ब्लैकबोर्ड पर सवाल हल कराकर और ब्लैकबोर्ड पर लिखे शब्दों को पढ़वाकर शैक्षिक गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने कक्षाओं में जाकर गणित, विज्ञान सहित अन्य विषयों को पढ़ाया और विषयों से संबंधित टिप्स दिए। उन्होंने शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को पूरे मनोयोग से शिक्षा हासिल कर सफल व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने शिक्षकों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्कूलों में व्यवस्थाएं बेहतर बनाएं। बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए मानसिक दक्षता बढ़ाने को कहा। शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों को पढ़ाने के साथ ही सिखाने पर विशेष जोर दिया जाए। कहा कि जो विषय बच्चों को पढ़ाया जाए, उसे उनके दैनिक जीवन से जोड़कर समझाएं। पढ़ाई के साथ विद्यालय में खेलकूद और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए। कहा कि इससे पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। उन्होंने बच्चों को दैनिक दिनचर्या में नियमित साफ-सफाई के बारे में बताया।

अध्यापकों को निर्देश दिए कि बच्चों की दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रवेश, उपस्थिति की जानकारी ली। कम छात्र संख्या के बारे में अध्यापकों से पूछताछ की। निरीक्षण के समय 17 पंजीकृत विद्यार्थियों के सापेक्ष 11 ही उपस्थित पाए गए। निरीक्षण में एसडीएम हर गिरि, तहसीलदार दीपिका आर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed