{"_id":"599868324f1c1b2d418b4667","slug":"dm-serious-on-the-complaint-of-getting-out-of-insects-with-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के साथ कीड़े निकलने की शिकायत पर डीएम गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के साथ कीड़े निकलने की शिकायत पर डीएम गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
पेयजल पंप के टैंक की सफाई करते कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पूर्व कठायतबाड़ा क्षेत्र में नलों से पानी के साथ कीड़े निकलने की घटना को डीएम ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था को दुरुस्त कर साफ पानी की आपूर्ति करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने दूषित पानी की आपूर्ति की दोबारा शिकायत मिलने पर जिम्मेदार अधिकारी का वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बीते बृहस्पतिवार की सुबह कठायतबाड़ा क्षेत्र में दूषित पानी की आपूर्ति हुई थी। पानी के साथ लोगों की बाल्टी में कीड़े निकलने लगे। करोड़ों की लागत के फिल्टरेशन टैंक का निर्माण करने के बावजूद गंदे पानी की आपूर्ति होने पर इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
समाचार का संज्ञान लेते हुए डीएम रंजना ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर तत्काल साफ पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने भविष्य में इस तरह की शिकायतें मिलने पर जिम्मेदार अधिकारी का वेतन रोकने की चेतावनी भी दी है। इधर, डीएम की चेतावनी के बाद हरकत में आए जल संस्थान ने कठायतबाड़ा में पंप और मुख्य टैंक की सफाई की।
कठायतबाड़ा क्षेत्र के लिए पुराने फिल्टरेशन सिस्टम से ही पानी की सप्लाई हो रही है। लोगों को साफ पानी मिले इसके लिए बरसात में हर माह और बरसात के बाद हर तीसरे माह टैंकों की सफाई की जाती है। जबकि क्लोरोनाइजेशन का काम प्रतिदिन होता है। इसके बावजूद नलों से कीड़े कैसे निकले इसकी जांच की जा रही है।
- नीरज तिवारी, अभियंता जल संस्थान।