{"_id":"61db324312381363053f1aec","slug":"dm-organises-meeting-bageshwar-news-hld450479750","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 तक नहीं होंगी सभा, रैली, उसके बाद निर्धारित स्थान पर होंगी सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 तक नहीं होंगी सभा, रैली, उसके बाद निर्धारित स्थान पर होंगी सभाएं
विज्ञापन
बागेश्वर में पत्रकारों से वार्ता करते जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार, साथ में एसपी अमित श्री?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम विनीत कुमार ने कहा कि जिले की दोनों विधानसभा बागेश्वर और कपकोट को चुनाव के मद्देनजर 68 सेक्टर और चार जोन में बांटा गया है। जिले की दोनों सीटों में दो लाख 16 हजार 755 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सर्विस मतदाताओं की संख्या 4607 है। नामांकन में प्रत्याशी के साथ केवल दो लोग मौजूद रहेंगे।
रविवार को जिला कार्यालय सभागार में पत्रकारों से बातचीत में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बागेश्वर विधानसभा सीट में 27 सेक्टर और दो जोन, कपकोट विधानसभा क्षेत्र में 41 सेक्टर और दो जोन बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 188-188 पोलिंग स्टेशन हैं। जिले में 2725 दिव्यांग वोटर चयनित किए गए हैं। इस बार 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के साथ ही दिव्यांग मनतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मताधिकार की सुविधा दी जा रही है। यदि इस वर्ग का कोई मतदाता मतदान केंद्र पर वोटिंग करना चाहता है तो उसे पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए डोली की व्यवस्था की जा रही है। कहा कि चुनाव संपन्न कराने के लिए 600 वाहनों की जरूरत होगी। 3500 कार्मिक चुनाव ड्यूटी में लगाए जाएंगे। इसके लिए 3838 कार्मिक चिह्नित कर लिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि बागेश्वर विधानसभा सीट के लिए एसडीएम बागेश्वर को रिटर्निंग अफसर, तहसीलदार बागेश्वर और गरुड़ के साथ ही एक एई को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। कपकोट के लिए एसडीएम कपकोट को रिटर्निंग अफसर, तहसीलदार कपकोट, कांडा और बीडीओ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
जिले में 67 बूथ संचार विहीन
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिले में 46 मतदान केंद्र संचार विहीन हैं। इन मतदान केद्रों को संचार सेवा उपलब्ध कराने के लिए ओएफसी बिछाई जानी है। इसके लिए जिला पंचायत को उन्होंने 10 लाख रुपये की रकम जारी की है।
हिमपात से प्रभावित होने वाले 41 बूथ
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने अवगत कराया कि जिले में हिमपात से प्रभावित होने वाले 41 बूथों को चिह्नित किया गया है। इन बूथों में ड्यूटी में तैनात कार्मिकों को स्लिपिंग बैग के साथ ही बूट प्रदान किए जाएंगे। सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी हर समय तैनात रहेगी।
1215 लाइसेंसी शस्त्र के सापेक्ष मात्र 270 जमा
बागेश्वर। वार्ता में मौजूद एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। लाइसेंसी शस्त्रों को जमा किया जा रहा है। 1215 में से 270 शस्त्र जमा हो चुके हैं। लाइसेंसधारी शस्त्रों को पुलिस के साथ ही बंदूक की दुकान में भी जमा कर सकते हैं। बंदूक की दुकान में शस्त्र जमा करने वाले लोगों को इसकी सूचना पुलिस को देनी होगी।