{"_id":"604510f18ebc3ed4be2dbdc4","slug":"dm-office-came-under-fire-bageshwar-news-hld4173873105","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की चपेट में आते-आते बचा डीएम कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की चपेट में आते-आते बचा डीएम कार्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कलक्ट्रेट की पहाड़ी पर रविवार देर शाम आग लग गई। आग धधकते हुए डीएम कार्यालय के समीप जा पहुंची। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने काफी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
फायर सीजन में जिले के वनों के जलने का सिलसिला लगातार जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों के जंगलों के साथ ही आबादी के पास की पहाड़ियां भी धधकने लगी हैं। रविवार को कलक्ट्रेट की पहाड़ी में विकास भवन के समीप से आग लगी। हवा चलने के कारण आग ने रफ्तार पकड़ ली और धधकते हुए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ने लगी। कुछ ही समय में आग डीएम कार्यालय के समीप तक पहुंच गई।
आबादी के समीप आग लगने की सूचना तत्काल वन और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पाते ही एफएसओ ने अग्निशमन कर्मचारियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए। फायर टीम लीडिंग फायर मैन त्रिलोक राम के नेतृत्व में आग बुझाने को रवाना हुई। कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने आग को काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि पहाड़ी पर आग लगने से दिक्कत हो रही थी। इधर एफएसओ महेश चंद्र ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। अग्निशमन टीम में फायर मैन सूरज सिंह, रवि सिंह, प्रकाश चंद्र शामिल थे।