{"_id":"851c568b6100f0227364323213595641","slug":"dm-meeting-in-bageshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पूरा करें भूकंप संबंधी पूर्वाभ्यास की तैयारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पूरा करें भूकंप संबंधी पूर्वाभ्यास की तैयारी : डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल ने अधिकारियों को 11 फरवरी को प्रस्तावित भूकंप संबंधित पूर्वाभ्यास की तैयारी समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
संभावित आपदा से घटित घटनाओं के न्यूनीकरण, खोज बचाव के लिए पूर्वाभ्यास का होना जरूरी है। उन्होंने हर क्षेत्र में मेडिकल रिस्पांस पोस्ट, इंसीडेंट कमांड स्थापित कर वहां शीघ्र बैनर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम मनराल ने स्टेजिंग एरिया के लिए महर्षि विद्या मंदिर को चिन्हित किया गया है। जहां मानव, मशीनरी संसाधनों को एकत्रीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रभावित क्षेत्रों में कार्य करने के लिए गठित टास्क फोर्स टीमों में पुलिस, अग्निशमन, लोनिवि, पीने केे पानी, खाद्य, आपूर्ति, वन सिंचाई, आरईएस, ग्राम्य विकास, राजस्वकर्मियों को शामिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि स्टेजिंग एरिया में टास्क फोर्स टीमें तैयार कर निर्धारित वाहनों में बैनर लगाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। घटित घटनाओं से निपटने के लिए जिले में उपलब्ध सभी मशीनरी में जेसीबी, एंबुलेंस, डोजर, बस, ट्रक आदि टास्कफोर्स के सदस्य घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्टेजिंग एरिया में जमा होंगे।
मेडिकल रिस्पांस पोस्ट प्रभावित क्षेत्रों से लाए गए घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था करेंगे। टास्क टीम के सदस्यों के लिए भोजन, स्वच्छ जल, अस्थायी आश्रय की व्यवस्था संबंधित टीम करेगी। भूूकंप आने, उसके परिणाम, संभावित क्षति के बारे में सूचना प्राप्त कर संसाधनों को चिन्हित स्टेजिंग एरिया पर एकत्रित करने के निर्देश दिए।
प्रभावित क्षेत्रों में कार्रवाई के लिए इंसीडेंट कमांडर को आपरेशन, प्लानिंग, लॉजिस्टिक सेक्शन को उपलब्ध कराना होगा। डीएम ने अधिकारियों को सभी तैयारी समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
वहां एसपी एनएस नपलच्याल, एडीएम एसएस जंगपांगी, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, एसडीएम फिंचा राम चौहान कपकोट, रेखा कोहली कांडा, तहसीलदार पीएस मेहरा बागेश्वर, मदन सिंह बिरोड़िया कपकोट आदि मौजूद थे।