फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM honored the girl students

डीएम ने छात्राओं को सम्मानित किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
DM honored the girl students
बालिका दिवस पर बागेश्वर में छात्राओं को पुरस्कृत करतीं डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास और शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को सीईओ कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इसका शुभारंभ कर डीएम रंजना राजगुरु ने मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया। कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के अच्छे परिणाम मिले हैं। इसके तहत वर्ष 2018-19 तक लिंगानुपात में 62 अंक का सुधार हुआ है। जिले का लिंगानुपात वर्ष 2015-16 में 894 था, वही वर्ष 2018-19 में जिले का लिंगानुपात 956 पहुंच चुका है। जिले का बाल लिंगानुपात राष्ट्रीय बाल लिंगानुपात 919 से 37 अंक अधिक हो चुका है, जो निरंतर बढ रहा है।

हाईस्कूल में उच्च प्राप्तांक वाली पांच छात्राओं में शामिल दीक्षा रौतेला, मीनाक्षी मेहरा, तृप्ति लोहनी, निशा दानू, निर्मला दानू, अंजलि एवं इंटरमीडिएट में उच्च प्राप्तांक प्राप्त करने वाली पांच छात्राओं में मीनाक्षी खुल्बे, सपना कार्की, हेमा कोरंगा, हिमानी आगरी, अर्चना शाह को दो हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। डीएम ने 50 मेधावी छात्राओं को 75 हजार की राशि दी। इसके तहत प्रत्येक छात्रा को 15 सौ रुपये मिले। उन्होंने विज्ञान महोत्सव 2019 राज्य स्तरीय विज्ञान ड्रामा में प्रतिभाग, राज्य स्तर पर विज्ञान संगोष्ठी, राज्य स्तर पर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2019, राज्य स्तरीय रोल प्ले प्रतियोगिता, कला उत्सव, विद्यालयी शिक्षा के तहत राज्य स्तरीय/राष्ट्रीय स्तर पर क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग, राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता, राज्य स्तरीय बाल चौपाल में स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया, जिसमें प्राथमिक विद्यालय असों, बमराड़ी, चचई, देवलखेत, जीआईसी कपकोट, जीजीआईसी पाये को पांच-पांच हजार और प्राइमरी स्कूल बागेश्वर को दस हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। बाल विकास विभाग ने 66 बालिकाओं को स्कूल बैग बांटे। सीडीओ डीडी पंत, डीडीओ केएन तिवारी, सीएमओ डॉ. बीएस रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेंद्र बिष्ट, सभासद नगर पालिका धीरेंद्र परिहार ने भी छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन दीप जोशी ने किया। इस दौरान सीईओ नरेश शर्मा, प्रमोद तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, ईई राजदेव जायसी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed