{"_id":"5995d2674f1c1bb4798b45b0","slug":"dm-examines-the-arrangements-of-indoor-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने इंडोर स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने इंडोर स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों से बातचीत करतीं डीएम रंजना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिलाधिकारी रंजना ने बुधवार को खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्रीड़ाधिकारी को हाल में अतिरिक्त एक्जॉस्ट पंखे लगाने, बिजली लाइन को ठीक करने और हाल में रंगरोगन के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर खेल सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने ताइक्वांडो हाल के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था आरईएस के अधिशासी अभियंता को कार्य के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश देते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती, अपरजिलाधिकारी राहुल गोयल, क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, आरईएस के अधिशासी अभियंता दिनेश पंत मौजूद थे।