{"_id":"58dbf0574f1c1bc96863ead4","slug":"district-youth-welfare-officer-in-charge-of-bageshwar-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":" बागेश्वर के प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम मंगेश घिल्डियाल की संस्तुति पर युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के निदेशक ने बागेश्वर के प्रभारी जिला युुवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी शांति प्रकाश आर्य को निलंबित कर दिया है। उन पर विभाग में तैनात किए गए स्वयंसेवकों के मानदेय भुगतान में लापरवाही बरतने का आरोप था। डीएम द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर उन्हें दोषी पाया गया।
डीएम ने उच्च अधिकारियों को गुमराह करने, शासकीय हित में घोर लापरवाही और शासकीय धन का दुरुपयोग करने के मामले में निदेशक को पत्र भेजकर आर्य के निलंबन की संस्तुति की थी। डीएम की संस्तुति पर युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के निदेशक प्रशांत आर्या ने प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी आर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सीडीओ श्याम सुंदर सिंह पांगती ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि निलंबन की अवधि में आर्य उनके कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।