{"_id":"680fcda8f5b09f60e1094a04","slug":"district-sports-trail-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-115127-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 88 खिलाड़ियों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 88 खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
Tue, 29 Apr 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना के तहत महाविद्यालय के मैदान में जिला स्तरीय चयन ट्रायल कराए गए। इसमें 88 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
सोमवार को डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित ट्रायल्स में 54 बालक और 34 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बास्केटबॉल, वालीबॉल, हॉकी, कराटे खेलों के 14-17, 17-19, 19-21, 21-23 आयु वर्ग में ट्रायल कराए गए। बैटरी टेस्ट के दौरान 30 मीटर फ्लाइंग रन, मेडिसन बॉल थ्रो, शटल रन, वर्टिकल जंप, 800 मीटर दौड़ आदि गतिविधियां भी कराई गई।
प्रभारी डीएसओ गुंजन बाला ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया कराई जा रही है। समान अंक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी रि-ट्रायल कराए जाएंगे। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों की मेरिट सूची बनाई जाएगी। वहां पर सहायक प्रशिक्षक किरन नेगी, जिला खेल समन्वयक महिपाल गढि़या, कमलेश तिवारी, गणेश धपोला, ललित नेगी, अंजू कालाकोटी, कुलदीप वर्मा, लक्ष्मण कोरंगा, कुंदन सिंह कालाकोटी थे। संवाद