फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   District hospital gets award for better work in Jan Arogya Yojana

Bageshwar News: जिला अस्पताल को जन आरोग्य योजना में मिला बेहतर कार्य का पुरस्कार

Tue, 20 Feb 2024 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 20 Feb 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
District hospital gets award for better work in Jan Arogya Yojana
बागेश्वर। जिला अस्पताल के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। अस्पताल को जन आरोग्य योजना के तहत बेहतर कार्य करने का पुरस्कार मिला है। अस्पताल में पिछले तीन साल में 2900 से अधिक मरीजों का आयुष्मान कार्ड से निशुल्क इलाज किया गया। इसी प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण, देहरादून उत्तराखंड ने अस्पताल को शील्ड और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ-साथ, कार्ड से मरीजों का निशुल्क इलाज कराने की सुविधा उपलब्ध है। जिले के तीनों विकासखंडाें के लोग बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल आते हैं। गंभीर बीमारियों में अस्पताल की ओर से मरीजों को आयुष्मान कार्ड होने पर निशुल्क इलाज किया जाता है। जिन मरीजों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड भी बनाए जाते हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि अस्पताल को सम्मान दिलाने में योजना से जुड़े सभी कर्मचारियों, अस्पताल के चिकित्सक, नर्स और अन्य स्टाफ का योगदान है। जन आरोग्य योजना में बेहतर कार्य का लाभ मरीजों को मिल रहा है। सम्मान मिलने से कार्मिक प्रेरित होंगे और आगे भी बेहतर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed