{"_id":"5f0d97f08ebc3e6382312b89","slug":"district-hospital-complex-becomes-parking-lot-bageshwar-news-hld3896489181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल परिसर बना पार्किंग स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल परिसर बना पार्किंग स्थल
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल बागेश्वर का परिसर पार्किंग स्थल बना दिया गया है। दिनभर अस्पताल परिसर में बाहरी लोगों के वाहन खड़े रहते हैं। परिसर में वाहनों के खडे होने से मरीजों को अस्पताल आने, जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अस्पताल परिसर में हर समय दोपहिया, चौपहिया वाहन खड़े रहते हैं। निजी वाहनों की भीड़ से कई बार एंबुलेंस भी परिसर में नहीं जा पाती है। अस्पताल परिसर में खड़े रहने वाले वाहनों को हटाने के लिए अस्पताल प्रशासन का भी ध्यान नहीं है। अस्पताल रोड पर भी वाहनों की पार्किंग होने से अक्सर जाम लगता है।
लोग शार्टकट के फेर में पिंडारी, कपकोट मार्ग जाने के लिए अस्पताल रोड का प्रयोग करते हैं, जिससे अस्पताल रोड में अक्सर जाम की स्थिति रहती है। लोगों ने अस्पताल परिसर में खड़े रहने वाले वाहनों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ललित सिंह टोलिया का कहना है कि सुरक्षा गार्ड की कमी के कारण लोग अस्पताल परिसर में वाहन पार्क कर दे रहे हैं। कहने केे बाद भी लोग मानते नहीं हैं। अस्पताल रोड पर भी लोग वाहन खड़े कर दे रहे हैं। इस पर कार्रवाई के लिए यातायाता प्रभारी को पत्र लिखा जाएगा।