{"_id":"5ffc9a858ebc3e2e70459d96","slug":"displeasure-over-not-including-diploma-holders-in-teacher-recruitment-bageshwar-news-hld410801275","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमाधारियों को शिक्षक भर्ती में शामिल नहीं करने पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमाधारियों को शिक्षक भर्ती में शामिल नहीं करने पर नाराजगी
विज्ञापन
बागेश्वर। टीईटी पास बीएड प्रशिक्षितों ने शिक्षक भर्ती में उन्हें शामिल न करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने बैठक कर राज्य सरकार से नियमों के तहत भर्ती प्रक्रिया का संचालन करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
टीईटी पास बीएड प्रशिक्षितों की अनिल चंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षण की अवधि केवल 18 महीने की है।
इसके तहत सेवारत रहते हुए केवल रविवार को ही प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाता है। यह प्रशिक्षण प्राथमिक भर्ती के लिए पात्र नहीं है। उन्होंने एक स्वर में एनआईओएस को असंवैधानिक बताते हुए राज्य सरकार से उचित नियमों के तहत भर्ती प्रक्रिया का संचालन करने को कहा। ऐसा न करने पर शिक्षा निदेशालय का घेराव करने की बात कही। बैठक में दिनेश चंद्र, अनिल कुमार, सुनील कुमार, जगमोहन टम्टा, आनंद कुमार बृज मोहन बिष्ट मौजूद रहे।(संवाद)