{"_id":"59ad9ce74f1c1b0d278b5286","slug":"directions-for-rapid-completion-of-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्तावित कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्तावित कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो,बागेश्वर।
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में बैठक लेते राज्यसभा सांसद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने सांसद आदर्श ग्राम बाछम के विकास के लिए आदर्श गांव के मानकों को पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा तैयार कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को ग्रामीण विकास योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों को 2019 तक तेजी से करने और प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित पोर्टल में डालने को कहा।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम रंजना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राज्य सभा सांसद ने विभागों द्वारा प्रस्तावित योजनाओं का अनुमोदन करते हुए कहा कि सांसद आदर्श ग्राम के लक्ष्य को 2019 तक पूरा करना है। केंद्र पोषित, राज्य सेक्टर एवं जिला सेक्टर से प्राप्त बजट से पहली प्राथमिकता सांसद आदर्श ग्राम के लिए निर्धारित करने को कहा।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों की समीक्षा भी की गई। उद्योग विभाग को कैंप लगाने और पर्यटन विभाग को ईकोटूरिज्म के क्षेत्र में पिण्डारी तथा सुंदरढुंगा ट्रेक रूटों के सुधारीकरण पर कार्ययोजना प्रस्तावित करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने गांव में सभी को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं, हेल्थ कार्ड, स्वास्थ्य परीक्षण, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, साफ सफाई, पेयजल, सड़क, नेटवर्क कनेक्टिविटी, कृषि, उद्यान पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी जेसी मंडल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, उपजिलाधिकारी कपकोट रवींद्र सिंह बिष्ट, लीड बैंक अधिकारी रुद्र सिंह रावत, ईई विद्युत भाष्कर पाण्डेय, ईई पीएमजीएसवाइ पीसी जोशी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।