{"_id":"5796642c4f1c1bc80a21e0ba","slug":"dig-arrived-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर पहुंचे डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर पहुंचे डीआईजी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर पहुंचे डीआईजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल सोमवार को बागेश्वर पहुंचे। यहां पर उन्होंने पुलिस लाईन और कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की बैठक में उन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करने को कहा। डीआईजी ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था को लेकर सुझाव लिए।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में डीआईजी ने थाना, चौकी प्रभारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद एसपी कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में उन्होंने सुरक्षा, रात्रि गश्त, यातायात सहित विभिन्न मामलों में सुझाव लिए। कहा कि अपराधियों को पकड़ने में सीसीटीवी कैमरे मददगार साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
व्यापारी यदि दुकान के बाहर भी एक-एक सीसीटीवी कैमरा लगाएं तो चोरी सहित तमाम घटनाओं में लिप्त अपराधियों को पकड़ने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यातायात सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं। यातायात व्यवस्था सुधारना वाहन चालकों, मालिकों का भी कर्तव्य होता है।
विज्ञापन
सभी वाहन मालिकों, चालकों को वाहन सड़कों पर व्यवस्थित ढंग से पार्क करने चाहिए। उन्होंने वाहनों में ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाने की बात कही। अतिक्रमण की समस्या पर उन्होंने बागनाथ मंदिर वाले मार्ग में हो रहे अतिक्रमण को हटाने की बात कही।
उन्होंने पुलिस लाइन के पास स्थित कूड़ा निस्तारण स्थल को अन्यत्र हटाने के लिए वन विभाग, नगरपालिका से संपर्क करने की बात कही। बैठक में एसपी सुखवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी आदि थे।