फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Difficulties in the common way

आम रास्ते में मुश्किलें तमाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Difficulties in the common way
बागेश्वर के नदीगांव में क्षतिग्रस्त पैदल रास्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नदीगांव का पैदल रास्ता बदहाल होने से लोगों को आवाजाही करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मरम्मत न होने से रास्ते में तमाम जगहों पर बने गड्ढों से लोग चोटिल हो रहे हैं। बाड़ीखालसा में पैदल रास्ते के नीचे बनी नाली चोक होने से गंदा पानी लोगों के घरों में जा रहा है। नाली की सफाई न होने से लोगों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन

गोमती पुल के पास से अमरसरकोट की ओर जाने वाली सड़क से लगा नदीगांव का पैदल रास्ता तमाम जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। कई जगहों पर गड्ढे बने हुए हैं। रास्ते में कंकरीट उखड़ने से सरिया दिखाई दे रहा है। मार्ग से आवाजाही करने में बच्चे और बुजुर्गों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। रास्ता काफी संकरा है, जिससे आवाजाही के दौरान थोड़ा सा भी अनियंत्रित होने पर नीचे गिरने का खतरा हो रहा है। लोगों का कहना है कि रास्ता झाड़ियों से बंद हो जाता है। जिसकी सफाई उन्हें स्वयं करना पड़ रही है। झाड़ियों से घरों में सांप घुस रहे हैं। कई बार तेंदुए भी दिखाई दे रहा है। पालिका ने कुछ दिन पहले झाड़ियों की सफाई करवाई लेकिन अब भी कई जगहों पर झाड़ियां दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

लोग बोले
पैदल रास्ते पर झाड़ियां उगने से सांप-कीड़े घरों में घुस रहे हैं। रास्ते के नीचे बनी नाली काफी समय से सफाई न होने के कारण चोक हो गई है। उसका गंदा पानी घर और खेतों में घुस रहा है। झाड़ियों और नाली की नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए। × सतीश चंद्र कांडपाल नदीगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पैदल रास्ते में डाला गया कंकरीट उखड़ने लग गया है। कई जगहों पर बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें पैर फंसने से लोगों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। रास्ते की सफाई न होने और नाली चोक होने से भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। - कैलाश चंद्र पाठक नदीगांव
-
पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। रास्ता तमाम जगहों पर संकरा है, जिससे दुघर्टना का खतरा बना हुआ है। रास्ते के किनारे दीवार बनाई जानी चाहिए। झाड़ियां उगने से तेंदुए और सांप का भी डर रहता है। - प्रयागदत्त जोशी नदीगांव

सभासद बोलीं
पैदल रास्ते पर दो-तीन दिन पहले झाड़ियां कटवाई गई हैं। जो झाड़िया बची है उनकी दोबारा सफाई की जाएगी। रास्ते की मरम्मत को लेकर पालिका बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा गया है। रास्ते के किनारे पाइप की दीवार बनाने का प्रस्ताव पालिका में उठाया जाएगा। - नीमा दयाराकोटी सभासद नदीगांव वार्ड बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed