{"_id":"6403859a0f95cd4b80063e26","slug":"diet-teacher-instructor-on-collective-leave-bageshwar-news-c-8-1-72449-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सामूहिक अवकाश पर रहे डायट के शिक्षक-प्रशिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सामूहिक अवकाश पर रहे डायट के शिक्षक-प्रशिक्षक
Sat, 04 Mar 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पृथक नियमावली बनाने की मांग के लिए डायट के शिक्षक प्रशिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहे। डायट प्रवक्ताओं ने कहा कि वह लंबे समय से नियमावली की मांग कर रहे हैं। अगर जल्द सरकार ने इस पर ठोस कदम नहीं उठाया तो उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा।
टीचर एडुकेटर फोरम के अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी ने बताया कि वर्ष 2013 में डायट के पृथक कैडर का शासनादेश हुआ था। इसके आधार पर डायट के प्रवक्ताओं का 90 प्रतिशत वेतन केंद्र से आहरित होता है। इसके बावजूद नियमावली अब तक नहीं बन पाई है। सरकार और अधिकारियों की ओर से जल्द नियमावली बनाने के आश्वासन दिए जा रहे हैं लेकिन नियमावली बन नहीं रही है।
कहा कि शिक्षक-प्रशिक्षक संवर्ग की नियमावली नहीं बनने से डायट में प्रशिक्षकों की कमी हो रही है। इसके कारण राष्ट्रीय शिक्षा नीति और समग्र शिक्षा के उद्देश्यों को हासिल करने में परेशानी हो रही है। वहां डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला, डॉ. केएस रावत, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. मनोज कुमार, संदीप कुमार जोशी, रवि कुमार जोशी, डॉ. मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।