{"_id":"e18753962102f988cb611b1e0b798e1c","slug":"diesel-petrol-scarcity-trouble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल, पेट्रोल की किल्लत से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल, पेट्रोल की किल्लत से परेशानी
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
Updated Wed, 06 May 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
जिले में डीजल, पेट्रोल की भारी किल्लत है। पेट्रो पदार्थों की कमी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। अनेक वैवाहिक कार्यक्रम भी प्रभावित हो गए हैं। लोगों ने पेट्रो पदार्थोें की किल्लत शीघ्र दूर न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
नगर में एक, कपकोट मार्ग पर एक, कांडा मार्ग में दो, बिलोना, बैजनाथ में एक-एक पंप हैं। इन पंपों पर प्रतिदिन नौ हजार लीटर डीजल और तीन हजार लीटर पेट्रोल आता है लेकिन पिछले पखवाड़े से रोजाना की बजाय दूसरे-तीसरे दिन ही टैंकर आ रहे हैं। पेट्रो पदार्थों की भारी किल्लत से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। कार्यक्रम बदलने पड़ रहे हैं। सड़कों पर भी वाहनों की संख्या सीमित हो गई है।
विज्ञापन
पेट्रो पदार्थ न मिलने के कारण बारातों में भी वाहनों की संख्या कम हो गई है। जिन बारातों में 30-35 जीपें लग रही थी, वहां अब 10-12 जीपों से ही काम चला रहे हैं। डीजल चालित धान कुटाई, गेहूं पिसाई, तेल पिराई की मशीनों पर भी बुरा असर पड़ा है। निर्माण कार्यों पर भी इसका बुरा असर पड़ा है।
विज्ञापन
पंपों पर जब भी टैंकर आते हैं, वह अनलोड होने के बाद रात में ही बंट जाता है। इस कारण पंपों पर दोपहिए, चौपहिया, छह पहिया वाहनों की भारी भीड़ उमड़ जाती है। पेट्रो पदार्थ कम मात्रा में आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चालकों, मालिकों समेत कई अन्य संगठनों से जुड़े लोगों ने शासन, प्रशासन से तेल की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।