फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   dharmendra, rohit, prakash, nisha ran fast

धर्मेंद्र, रोहित ,प्रकाश और निशा सबसे तेज दौड़े  

Tue, 05 Sep 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Tue, 05 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
dharmendra, rohit, prakash, nisha ran fast
गरुड़ में मिनी स्टेडियम पुरुड़ा में खेलकूदों का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि जिंप सदस्य बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
माध्यमिक स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का मिनी स्टेडियम पुरुड़ा में रंगारंग आगाज हुआ। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने किया। 800 मी. दौड़ में धर्मेंद्र रावत रोहित, प्रकाश गिरी ने सबसे तेज दौड़ लगाई।    
विज्ञापन

  
प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। जिला पंचायत सदस्य बिष्ट ने कहा कि ब्लॉक और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से बच्चों के शारीरिक विकास के साथ ही आगे बढ़ने के लिए मंच भी मिलता है। उन्होंने खेलकूद संपन्न कराने के लिए आयोजक मंडल को 2500 रुपये का सहयोग दिया।
विज्ञापन


800 मी. दौड़ के जूनियर वर्ग में धर्मेंद्र रावत, सब जूनियर में रोहित रावत और सीनियर वर्ग में प्रकाश गिरी अव्वल रहे। बालिका सब जूनियर वर्ग में  निशा कांडपाल अव्वल रही। लंबी कूूद बालिका वर्ग में मंजू बोरा, बालक वर्ग में सागर ने बाजी मारी। गोला क्षेपण में चन्द्रा भंडारी, सुलेख में मुकेश और गुंजन ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बीईओ जीसी कुनियाल ने कहा कि ब्लॉक स्तरीय खेलकूदों में भाग लेने से बच्चों में हर तरफ से निखार आता है। वहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पंत, घनश्याम पंत आदि ने विचार रखे। प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में प्रदीप नेगी, जितेंद्र पंत, सुनील सती, भवन बोरा, राकेश बिष्ट, अनिल पांडे, डीएस पछाई, हेम उपाध्याय, देवेंद्र मेहता आदि ने सहयोग दिया। संचालन नंदन सिंह अल्मिया, आलोक पांडे और देवेंद्र मेहता ने संयुक्त रुप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed