फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dharana in Bageshwar

आंदोलन पर डटे रहे जिला पंचायत उपाध्यक्ष और सदस्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dharana in Bageshwar
बागेश्वर में जिपं की अनियमिताताओं के विरोध में धरना देते जिला पंचायत सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला पंचायत की अनियमितताओं को लेकर जिपं उपाध्यक्ष और सदस्यों का बेमियादी आंदोलन जारी है। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में सदस्यों ने धरना देकर नारेबाजी की। अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होने तक आंदोलन जारी रखने की बात भी दोहराई।
विज्ञापन

पिछले 15 जून से जिला पंचायत में उपाध्यक्ष और सदस्यों का आंदोलन चल रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। मंगलवार को भी धरने पर डटे रहे सदस्यों ने कहा कि जिला पंचायत में बजट का समान वितरण नहीं किया जा रहा है। 55 प्रतिशत बजट विवेकाधीन कोष के नाम पर रख लिया जा रहा है।
विज्ञापन

उनके क्षेत्रों को काफी कम बजट दिया जा रहा है। जिपं सदस्य हरीश ऐठानी, गोपा धपोला, इंदिरा परिहार, वंदना ऐठानी, रूपा कोरंगा, रेखा देवी, पूजा आर्या ने कहा कि जिपं में नियुक्तियों, पदोन्नति में मनमानी की गई है। जिपं के चालकों से वाहन न चलवाकर संविदा पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी वाहन चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों ने कहा कि शासन, प्रशासन, पुलिस के सामने अनियमितताओं का मामला उठा चुके हैं, कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कहा है कि सीडीओ की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी मामले की जांच कर रही है। अगर जांच रिपोर्ट में उनके मुद्दों की अनदेखी हुई तो उच्च न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed