फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dhalan-Khunauli road is in bad shape due to rain

Bageshwar News: बारिश से ढालन-खुनौली सड़क बदहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dhalan-Khunauli road is in bad shape due to rain
वाहन चालकों को परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। बारिश के कारण ढालन-खुनौली सड़क जगह-जगह मलबा आने से बदहाल हो गई है। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कई जगह वाहन फंसने से लंबे ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन रही है। शनिवार को वाहन चालकों को करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
ढालन-खुनौली सड़क पर इन दिनों चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ और मलबा जमा हो गया है, जिससे वाहन चालन मुश्किल हो गया है। मौसम साफ होने के बाद जब वाहनों की आवाजाही शुरू हुई, तो कई वाहन कीचड़ में फंस गए। वाहन चालक पूरन कांडपाल और रमेश कांडपाल ने बताया कि सड़क पर वाहन चलाना खतरनाक हो रहा है। टायर कीचड़ में फंस रहे हैं और वाहन फिसल रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क पर कीचड़ होने के कारण परीक्षा केंद्र जा रहे शिक्षक, नगर के लिए आ रहे लोग और परीक्षार्थियों को भी काफी परेशानी हुई। करीब दो घंटे बाद जेसीबी मशीन पहुंची और फंसे वाहनों को निकालकर जाम हटाया गया। पीएमजीएसवाई के प्रभारी ईई नरेश पाठक ने बताया कि सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो01 बीजीएस 02 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed