फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DGP came to almora.

राज्य में अवैध तरीके से घुसने वालों पर हो रही कार्रवाई : डीजीपी

Sat, 01 Jul 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 01 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
DGP came to almora.
अल्मोड़ा। प्रदेश में अवैध तरीके से घुसने वालों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। देश और प्रदेश विरोधी ताकतों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह बात पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से कुछ लोग पूर्व में अवैध तरीके से प्रदेश में पहुंचे थे जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई। कहा कि प्रदेश भर में 3200 राजस्व गांवों को पुलिस क्षेत्र में शामिल किया गया है। पुलिस कर्मियों की भारी कमी से इन गांवों में कानून व्यवस्था कायम करना निश्चित तौर पर चुनौती है।
विज्ञापन

शनिवार को डीजीपी अशोक कुमार ने अल्मोड़ा में पुलिस की तरफ से आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया और लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस कर्मियों की कमी है जिसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कर्मियों की कमी से पुलिस क्षेत्र में शामिल प्रदेश के 3200 गांवों में कानून व्यवस्था को बेहतर करना चुनौती है। इससे विभाग पार पाएगा। उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकत युवाओं को नशे की जकड़ में फंसाने का काम कर रही है जिनके खिलाफ पुलिस विभाग सख्ती से निपट रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीते छह माह में एक लाख से अधिक बाहरी लोगों का सत्यापन कर पांच हजार लोगों पर कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन

नशा कारोबार की तोड़ी जा रही है चेन
अल्मोड़ा। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ रहा है जिसको लेकर पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। नशे का कारोबार करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। नशा कारोबार की चेन तोड़ने का काम पुलिस कर रही है। यूपी, पंजाब आदि प्रदेशों से इस कारोबार में लिप्त सरगनाओं को पकड़ा गया है जो भविष्य में जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि को ड्रग फ्री बनाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें सफलता अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा में चल रहे भिक्षा नहीं शिक्षा दें अभियान को बताया सफल
अल्मोड़ा। नगर के एक निजी स्कूल में हुए संवाद कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने इस अभियान के तहत स्कूल में प्रवेशित बच्चों, वरिष्ठ लोगों, छात्रों से संवाद कर कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए सुझाव लिए। उन्होंने जिले में चलाए जा रहे भिक्षा नहीं शिक्षा दें अभियान की सफलता पर पुलिस विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भिक्षावृत्ति में शामिल 87 बच्चों का पुलिस टीम ने स्कूल में प्रवेश कराया है जो पूरे प्रदेश के पुलिस विभाग के लिए मिसाल है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भिक्षा में लिप्त बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया जा रहा है। 14 साल से कम उम्र के बच्चों से बाल श्रम कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी रामचंद्र राजगुरु, एसएसजे विवि के छात्र महासंघ अध्यक्ष देवाशीष धानक, छात्रा उपाध्यक्ष रुचि कुटौला सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed