{"_id":"60ff02dc8ebc3e581f7821e4","slug":"devotees-reached-the-door-of-god-shiva-s-cheers-all-around-bageshwar-news-hld432500119","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्त पहुंचे भगवान के द्वार, चारों हो शिव की जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्त पहुंचे भगवान के द्वार, चारों हो शिव की जयकार
विज्ञापन
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भक्त पहुंचे भगवान के द्वार, चारों ओर शिव की जयकार
श्रावण के दूसरे सोमवार को चार हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे बाबा बागनाथ के दर्शन करने
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। श्रावण के दूसरे सोमवार को जिले के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए 4000 से अधिक भक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं ने सरयू जल में पावन स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भोलेनाथ से सुख, समृद्धि के साथ विश्व सुख और शांति का भी आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंदिर प्रांगण शिव के जयकारों से गूंज उठा।
बागनाथ मंदिर में भोर फटने से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। दिन निकलने तक मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी लाइन लग गई। सुरक्षा कर्मचारियों ने लोगों को कतारबद्ध कराया। भक्तों की बढ़ती संख्या से मंदिर परिसर में पूजा करवाने वाले पंडितों और पुरोहितों के चेहरों पर भी रौनक रही। कई भक्तों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक और पार्थिव पूजा करवाई। बागनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने बताया कि मंदिर में करीब पांच हजार भक्तों ने पूजा अर्चना की। सुरक्षा इधर, गरुड़ के बैजनाथ मंदिर, कपकोट के शिवालय, दुग नाकुरी, कांडा और काफलीगैर के ग्रामीण शिव मंदिरों और देवालयों में भी दिनभर पूजा अर्चना का सिलसिला चलता रहा।
फोटो 26 बीजीएस 08 और 09 पी
2300 श्रद्धालु पहुंचे जागेश्वर
अल्मोड़ा। सावन के दूसरे सोमवार को बारिश और कोरोना पर बाबा भोलेनाथ के भक्तों की आस्था भारी पड़ी। बारिश में ही सोमवार को तड़के से ही विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम समेत नगर और जिले के अन्य शिवालयों में भक्तों की भीड़ आने लगी थी। मंदिरों में पूजा और दर्शनों के लिए लंबी लाइनें लगी। जागेश्वर धाम में 2300 लोगों ने दर्शन किए। हाईकोर्ट नैनीताल के न्यायमूर्ति एनएस धानिक ने भी जागेश्वर धाम में मत्था टेका और पूजा अर्चना की। इस दौरान शिवालय महादेव के जयकारों से गूंज उठा। (संवाद)
विज्ञापन
फोटो- (26एएलएम25पी,27पी)