{"_id":"632b59c6dd750164122934f8","slug":"devi-pooja-in-full-swing-bageshwar-news-hld476490529","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी पूजा की तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी पूजा की तैयारियां जोरों पर
विज्ञापन
बागेश्वर में देवी पूजा के लिए तैयार की जा रहीं मूर्तियां। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर है। पूजा के लिए मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। 26 सितंबर से प्रारंभ हो रहे शारदीय नवरात्र में हर साल बागेश्वर में देवी पूजा और दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है।
इस बार भी आयोजनों की जोरदार तैयारियां की जा रही है। नगर पूजा कमेटी देवी पूजा महोत्सव के लिए भव्य मूर्ति का निर्माण करा रही है। बुधवार को देवी पूजा कमेटी के प्रशांत मलड़ा, राजेंद्र उपाध्याय आदि ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महोत्सव को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया। प्रथम नवरात्रि से लेकर नवमी तक देवी पूजन होगा। दशमी के दिन मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।
उधर, दुर्गा पूजा कमेटी भी आयोजन में जोरशोर से जुटी है। विगत दिनों दुर्गा पूजा कमेटी की निर्माणाधीन मूर्ति को किसी ने खंडित कर दिया था। कमेटी नए सिरे से मूर्ति का निर्माण करा रही है। 26 से नवरात्रभर बागेश्वर में देवी पूजा की धूम रहेगी। संवाद