फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Devalchaura and Vijaurijhal selected for smart village

देवलचौरा और विजौरीझाल स्मार्ट गांव के लिए चयनित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Devalchaura and Vijaurijhal selected for smart village
बागेश्वर में संवेदीकरण कार्यशाला में मौजूद अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विकासखंड बागेश्वर की ग्रामसभा देवलचौरा और बिजौरीझाल को स्मार्ट गांव बनाने के लिए चयनित किया गया है। स्मार्ट गांव के तहत इन गांवों की मूलभूत समस्याओं को दूर किया जाएगा। ग्रामीणों के सहयोग से योजना बनाकर विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी आलोक भंडारी ने बताया कि उक्त गांवों का चयन इन्हें स्मार्ट गांव बनाने के लिए किया गया है। इसके तहत गांव की मूलभूत समस्याओं को दूर किया जाएगा। लोगों के सहयोग से गांव में आवश्यक विकास कार्य किए जाएंगे। गांव के संसाधनों का उपयोग कर गांव का विकास किया जाएगा। बुधवार को स्मार्ट गांव के लिए चयनित देवलचौरा में संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। ग्रामीणों को स्मार्ट गांव के लाभ बताए गए।
विज्ञापन

कार्यशाला में खंड विकास अधिकारी ने लोगों को स्मार्ट गांव के बारे में आवश्यक जानकारी दी। गांव की प्रधान भागीरथी देवी ने स्मार्ट गांव चयनित किए जाने पर अधिकारियों का अभार प्रकट किया। कार्यशाला में सहायक खंड विकास अधिकारी केडी जोशी, ग्राम विकास अधिकारी संजय टम्टा, पंचायत विकास अधिकारी इंदिरा गढ़िया, बहादुर सिंह देव, नंदन गिरी गोस्वामी, मंजू नेगी, इंदिरा नेगी, तनुजा देवी, मीना आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed