{"_id":"5c64659bbdec2205dc402280","slug":"department-of-international-forum-for-hill-products","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच दिलाएं विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच दिलाएं विभाग
Thu, 14 Feb 2019 12:14 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूूराे बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूूराे बागेश्वर।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के नुमाइश खेत में लगे हिलांस कृषि मेले में नाटक मंचन करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने पहाड़ी कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार मुहैया कराने के लिए ठोस प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। हिलांस कृषि मेले का निरीक्षण व समापन करते हुए डीएम ने आयोजन व किसानों की मेहनत की सराहना की।
उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति, उत्तराखंड शासन और एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना ने नुमाइश मैदान में हिलांस कृषि मेले का निरीक्षण करते हुए डीएम ने किसानों के अथक परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जैविक व पहाड़ी उत्पादों की काफी मांग है। किसानों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने किसानों के कल्याण के लिए आजीविका द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सम्मानित किया।
परियोजना प्रबंधक आजीविका धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि इस मेले में एक लाख तक का बिक्री स्टालों से हुई। निर्वाचन विभाग ने ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी दी। वहां एसडीएम राकेश तिवारी, डीडीओ केएन तिवारी, आजीविका परियोजना देहरादून से राजीव सिंघल, सीएओ बीपी मौर्य, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, मत्स्य प्रभारी मनोज मियान आदि थे।
विज्ञापन
- नवाचार मेंबीइंग चिप्स प्रथम
नवाचार में बीइंग चिप्स गागरीगोल प्रथम और फेणीनाग स्वायत सहकारिता धरमघर द्वितीय स्थान पर रहे। रेखीय विभागों में ग्राम्या प्रथम व कृषि विभाग द्वितीय, हस्तशिल्प में उद्योग विभाग प्रथम व सरस्वती कृषि यंत्र कौसानी द्वितीय, सहकारिता में संजीवनी सहकारिता शांति बाजार गरुड़ प्रथम व उत्तरापथ सेवा संस्थान मुवानी पिथौरागढ़ द्वितीय स्थान पर रहे। उक्त सभी को जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी व डीएम रंजना ने पुरस्कृत किया।