{"_id":"5a6376c64f1c1b8d268b57a3","slug":"department-of-food-samples-for-semolina-and-rusk","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग ने सूजी और रस्क के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग ने सूजी और रस्क के सैंपल लिए
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खाद्य विभाग ने सूजी और रस्क के सैंपल लिए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य विभाग ने नगर की विभिन्न दुकानों में छापे मारकर सूजी और रस्क के सैंपल लिए। सैंपल को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया है। खाद्य विभाग की कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली है।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र फुलारा ने शनिवार को नगर की कई दुकानों में छापे मारे। तहसील रोड स्थित एक जनरल स्टोर से सूजी का सैंपल लिया जबकि माल रोड स्थित एक पान की दुकान से रस्क का सैंपल लिया। इसके अलावा कुछ दुकानों से एक्सपायरी डेट का सामान नष्ट किया गया। मिठाई की दुकानों में भी चेकिंग की गई।
विज्ञापन
मिठाई और फल बेचने वालों को बासी मिठाइयां और सड़े-गले फल न बेचने की सख्त हिदायत दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि शहर की दुकानों में एक्सपायरी डेट और खराब गुणवत्ता का सामान न बेचा जाय इसके लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को खराब सामान बेचने वाले व्यापारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दूध में कम फैट मिला मामला दर्ज
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी फुलारा ने बताया कि दीपावली के दौरान एक डेयरी से लिए गए दूध के सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। दूध में कम फैट पाया गया है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 की धारा 26 और 51 में जिलाधिकारी न्यायालय में मामला दर्ज किया जाएगा।