फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Department does not recognize resource-less schools

संसाधन विहीन विद्यालयों को मान्यता न दे विभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Department does not recognize resource-less schools
गरुड़ में बैठक करते पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के सदस्य। - फोटो : BAGESHWAR
गरुड़ (बागेश्वर)। पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन (पीएसए) की बैठक में मानकों के बिना किसी भी विद्यालय को मान्यता न देने की मांग की गई। तय किया गया कि एनसीईआरटी की किताबें सभी विद्यालयों में लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

बैजनाथ में शुक्रवार को हुई बैठक में बिना स्थानांतरण प्रमाण पत्र के किसी को भी प्रवेश न देने और संसाधन विहीन विद्यालयों को मान्यता न देने की मांग की। कहा कि इस मामले में संगठन सीईओ से मिलेगा। वक्ताओं ने कहा कि सभी विद्यालयों को एनसीईआरटी की किताबें लगाने, आगामी शिक्षा सत्र से सभी पब्लिक स्कूलों में फीस में एकरूपता लाने की बात कही गयी। तय किया कि संगठन की मजबूती के लिए सभी विद्यालयों को एसोसिएशन से जोड़ा जाएगा ताकि विभागीय दबाव का डटकर मुकाबला कर सके।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एडवोकेट घनानंद जोशी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का संचालन सचिव गौरव पंत ने संचालन किया। बैठक में डॉ. आशा तिवारी, लक्ष्मी टाकुली, दीपक लोहनी, उमेश चंद्र जोशी, जावेद सिद्दीकी, मोहन चंद्र जोशी, विनोद कांडपाल, जगदीश पाठक, विपिन सनवाल, विनोद जोशी, मंजू गड़िया, जानकी पाठक, खीम सिंह नेगी, शंकर नाथ गोस्वामी, हरीश पांडेय, अनिल पांडेय, योगेश गोस्वामी, दीप चंद्र जोशी, राजेश भट्ट, कैलाश मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed