फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demonstration of villagers of Kausani in DM office in protest against Nagar Panchayat

नगर पंचायत के विरोध में कौसानी के ग्रामीणों का डीएम कार्यालय में प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers of Kausani in DM office in protest against Nagar Panchayat
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कौसानी के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
डीएम कार्यालय में गरजे कौसानी के लोग
विज्ञापन

कौसानी को नगर पंचायत बनाने का किया विरोध, लोगों ने पांच बिंदुओं में दर्ज कराई आपत्ति
कहा- लोगों की इच्छा के विपरीत जबरन थोपा जा रहा है नगर पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। कौसानी को नगर पंचायत बनाने के विरोध में कौसानी के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की मर्जी के खिलाफ गुपचुप तरीके से नगर पंचायत के गठन की प्रक्रिया चलाने का आरोप लगाया। डीएम को नगर पंचायत गठन के संबंध में पांच बिंदुओं में अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई।

कौसानी के ग्राम प्रधान बच्चन राम आर्या के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधान ने बताया कि शासन से कौसानी को नगर पंचायत बनाने के लिए 25 अगस्त को क्षेत्रवासियों से आपत्ति मांगी थी। कहा कि नगर पंचायत गठन को लेकर क्षेत्रवासियों की राय नहीं ली गई, लोगों की इच्छा के विपरीत जबरन नगर पंचायत थापा जा रहा है। जिसका सारा गांव विरोध करता है। उन्होंने कहा कि कौसानी ग्राम 11 ताकों से मिलकर बना है। जिसका 70 प्रतिशत भाग जंगल है, जबकि 30 प्रतिशत में बसासत है। ग्रामीण कृषि कार्य से आय अर्जन करते हैं। नगर पंचायत बना तो कृषि भूमि सिकुड़ती चली जाएगी। इससे गांव में बेरोजगारी पैदा हो जाएगी। कौसानी का बाजार क्षेत्र हरछीना तोक में आता है। जिसका दो तिहाई भाग अल्मोड़ा जिले में है। जिसे नगर पंचायत में शामिल नहीं किया जा रहा है, जबकि इसी क्षेत्र में अधिक दुकानें, एटीएम, बैंक और कार्यालय हैं। ऐसे में केवल आधे हिस्से को नगर पंचायत में शामिल करना षडयंत्र प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि शासन से थोपा जा रहा निर्णय अनुचित है। जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर क्षेपं सदस्य प्रेमा भंडारी, जगदीश भंडारी, अतुल मेहरा, चंदन सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 28 बीजीएस 04 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed