फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demonstration of part time workers to demand increase in honorarium

Bageshwar News: मानदेय बढ़ाने की मांग के लिए अंशकालिक श्रमिकों का प्रदर्शन

Sat, 15 Apr 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 15 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of part time workers to demand increase in honorarium
बागेश्वर में वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते जल संस्थान के अंशकालिक श्रमिक। संवाद
बागेश्वर। जल संस्थान के अंशकालिक श्रमिकों ने मानदेय बढ़ाने और पूर्व के रुके मानदेय के भुगतान की मांग तेज कर दी है। श्रमिकों ने नुमाइशखेत मैदान में प्रदर्शन कर जल्द समस्याओं का निदान करने की मांग की।
विज्ञापन

जल संस्थान अंशकालिक मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश लोबियाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विभाग और सरकार के खिलाफ नारेेबाजी की। श्रमिकों का कहना है कि उन्हें मात्र 3650 रुपये प्रति महीने मानदेय मिलता है। महंगाई के दौर में इस अल्प राशि में परिवार का भरण पोषण कर पाना बेहद कठिन है।
विज्ञापन

सितंबर 2021 में श्रमिकों के मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी लेकिन सितंबर 2022 से फरवरी 2023 तक उस राशि का भुगतान नहीं किया गया है। बार-बार शासन को पत्र भेजा जा रहा है बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों ने संगठन को उत्तराखंड ट्रेड यूनियन का पंजीकरण प्रमाणपत्र मिलने पर खुुशी भी जताई। वहां चन राम, तारा सिंह, पनी राम, जीवन राम, मोहन राम, नंद किशोर जोशी, चंचल सिंह, लाल सिंह, किशन राम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed