फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demonstration of General OBC employees continues

बागेश्वर में जनरल ओबीसी कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of General OBC employees continues
बागेश्वर के विकास भवन में प्रदर्शन करते जनरल ओबीसी कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियों ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी की जांच कराने के विरोध में दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया। कार्य बहिष्कार के चलते तमाम सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतोष जोशी के नेतृत्व में विकास भवन में एकत्र जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने दीपक जोशी के खिलाफ जांच का निर्णय वापस लेने की मांग की। कहा कि संगठन की मांगों को लेकर मुहिम चलाने पर दीपक जोशी के खिलाफ कार्रवाई किया जाना कर्मचारियों का शोषण है। इस मौके पर संगठन के जिला सचिव अनिल जोशी मुख्य संयोजक केसी मिश्रा ने विचार रखे। कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांग की अनदेखी की गई तो प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के बाध्य होना पड़ेगा। धरना प्रदर्शन में पूरन सिह परिहार, संतोष खेतवाल, हरीश गोस्वामी, मंजुल पांडे, खीमपाल चम्याल, गिरजा पांडे, प्रकाश जोशी, धरम सिंह, अरविंद पांडे, दीपक कांडपाल, कवींद्र फर्स्वाण, मनोज कपकोटी, प्रेमा जोशी, जानकी पंत, पंकज जोशी, जय दत्त पांडे, शंकर काला, महिमन सिंह, हेम पांडे, शेखर पांडे, कैलाश चंद्र भट्ट, हर गोविंद जोशी, रमेश कार्की, अशोक रावत, प्रकाश चौबे, राजेंद्र बिष्ट आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed