फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demonstration of angry villagers by garbage in Daphaut Marg

दफौट मार्ग में कूड़ा डालने से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन 

Thu, 31 Aug 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Thu, 31 Aug 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of angry villagers by garbage in Daphaut Marg
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते दफौट क्षेत्र के लोग। - फोटो : amar ujala

नगर का कूड़ा पुलिस लाइन के पास डालने का दफौट क्षेत्रवासियों ने विरोध शुरू कर दिया है। कूड़ा डालने से नाराज क्षेत्रवासियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। दफौट क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने कूड़ा निस्तारण की अन्यत्र व्यवस्था नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दफौट क्षेत्र के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम का कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों का कहना था कि शहर का कूड़ा बिना उनकी अनुमति के मोटर मार्ग के किनारे डाला जा रहा है। कूड़ास्थल के ठीक नीचे पेयजल स्रोत है और सरयू नदी भी बहती है।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि एक ओर भारत सरकार का नमामि गंगे प्रोजेक्ट चल रहा है। दूसरी ओर नदियों को इस तरह से गंदा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस मोटर मार्ग से क्षेत्र के सैकड़ों स्कूली बच्चे पैदल आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़े के आसपास बंदर और अन्य जानवर डेरा जमाए रहते हैं। इस कारण हर समय बच्चों पर हमले का खतरा बना रहता है। कहा कि इस समस्या को लेकर पिछले साल उन्होंने आंदोलन किया था। अधिकारियों की ओर से तीन माह का समय मांगा गया था।

एक वर्ष बीतने के बाद भी कूड़े के निस्तारण के लिए स्थान चयनित नहीं किया गया है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यदि इस स्थान पर कूड़ा डालना बंद नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।


प्रदर्शन करने वालों में प्रधान विद्या देवी, तारा देवी, कुसुमा देवी, हेमंत बिष्ट, शिव सिंह, मदन राम, पंकज सिंह, जीवन सिंह, गणेेश सिंह, अशोक, सुरेंद्र सिंह, अमित सिंह, कुंदन सिंह, किशन सिंह, भुवन चंद्र, श्याम सिंह, तारा देवी, ज्योति आदि ग्रामीण थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed