Hindi News
›
Uttarakhand
›
Bageshwar News
›
??????? ??? ??????????? ???, ???????? ?? ???????????? ? ?Demonstration in protest against non-reconstruction of damaged fields, barns during disaster
{"_id":"6003362a8ebc3e33f52b5333","slug":"demonstration-in-protest-against-non-reconstruction-of-damaged-fields-barns-during-disaster-bageshwar-news-hld411433654","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदाकाल में क्षतिग्रस्त खेल, खलिहानों का पुनर्निर्माण न होने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदाकाल में क्षतिग्रस्त खेल, खलिहानों का पुनर्निर्माण न होने के विरोध में किया प्रदर्शन
बागेश्वर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते गुरगुच्चा के ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। गुरगुच्चा (झड़कोट) के ग्रामीणों ने आपदाकाल में क्षतिग्रस्त खेत, खलिहानों का पुनर्निर्माण न होने पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क का मामला भी एसडीएम के सामने उठाया।
विज्ञापन
इन लोगों ने एसडीएम योगेंद्र सिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा कि पिछले कई साल से बरसात में गांव को जोड़ने वाले रास्ते के साथ ही लोगों के खेत-खलिहानों को नुकसान पहुंच रहा है। बरसात में हर साल पानी के तेज बहाव से खेतों को नुकसान हो रहा है। कहा कि कई बार राजस्व विभाग नुकसान का आंकलन कर चुका है लेकिन किसी भी प्रभावित को मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने आपदा या मनरेगा मद से रास्तों की मरम्मत करने के साथ ही खेतों की सुरक्षा के लिए दीवार लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि सर्वे के बाद भी गुरगुच्चा सड़क से नहीं जुड़ पाया है। सड़क न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन लोगों ने गांव के लिए सड़क बनवाने की मांग की है। कहा है कि रास्तों की मरम्मत, खेतों की सुरक्षा के उपाय के साथ ही सड़क नहीं बनी तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अर्जुन देव, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह रौतेला, राजेंद्र प्रसाद, महेश प्रसाद, कमल किशोर, सागर, आशीष कोहली, विजय राज आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।