फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demonstration against women breaking liquor bars

शराब की पेटियां तोड़ने वाली महिलाओं पर मुकदमे के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 25 Apr 2017 10:24 PM IST
bageshwar
bageshwar Updated Tue, 25 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against women breaking liquor bars
शराब की दुकान खोलने के विरोध में कांडा में प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

शराब की पेटियां तोड़ने वाली महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से काफलीगैर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों ने इसके विरोध में बागेश्वर तहसील में प्रदर्शन किया। उधर कांडा में शराब के विरोध में फिर महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शराब की दुकान नहीं खोलने देने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


काफलीगैर क्षेत्र की महिलाओं ने पिछले दिनों अवैध रूप से रखी गई 400 से अधिक शराब की पेटियां तोड़ दी थीं। ठेकेदार द्वारा इस मामले में झिरौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने से क्षेत्र की जनता में आक्रोश है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि शराब के कारण पहाड़ बर्बाद हो रहा है। कई घर शराब के कारण उजड़ चुके हैं। शराब का विरोध करने वाली मातृशक्ति के खिलाफ यदि कोई कार्रवाई हुई तो पूरा क्षेत्र सड़कों पर उतरेगा। प्रदर्शन करने वालों में रवि करायत, भूपाल रौतेला, कमल टम्टा, सुरेश सिंह, विनोद सिंह, प्रताप सिंह आदि क्षेत्रवासी शामिल थे। 
विज्ञापन


उधर कांडा में मंगलवार को शराब के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने कहा कि न्यायालय के निर्देश के बावजूद कांडा में एनएच के नजदीक शराब की दुकान खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं ने कांडा स्टेशन से लेकर पड़ाव तक चाय के होटलों में अवैध रूप से बिक रही शराब पर भी सवाल उठाए। कहा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। नशे के कारोबारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से युवा पीढ़ी भी नशे के चंगुल में फंस रही है। बाद में तहसील प्रशासन को इस संबंध का एक ज्ञापन सौंपा। सविता नगरकोटी के नेतृत्व में किए प्रदर्शन में पार्वती देवी, जीवंती देवी, बसंती, भागीरथी देवी, कमला नगरकोटी, लीला नगरकोटी, हंसी नगरकोटी, रेखा, लीला देवी, मोहनी, तुलसी देवी आदि मौजूद थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed