फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand to withdraw suspension of employees soon in bageshwar

Bageshwar Protest: कर्मचारियों को निलंबन जल्द वापस लेने की मांग, कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी

Mon, 05 Aug 2024 04:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 05 Aug 2024 04:31 PM IST
सार

चारधाम यात्रा चेक पोस्ट में तैनात कर्मचारियों को निलंबित करने से नाराज परिवहन विभाग के कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। विभाग के कर्मचारी दो घंटे के कार्य बहिष्कार पर रहे। कर्मचारियों ने मंगलवार से पूर्ण कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Demand to withdraw suspension of employees soon in bageshwar
Bageshwar Protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा चेक पोस्ट में तैनात कर्मचारियों को निलंबित करने से नाराज परिवहन विभाग के कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। विभाग के कर्मचारी दो घंटे के कार्य बहिष्कार पर रहे। कर्मचारियों ने मंगलवार से पूर्ण कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

सोमवार को भी कर्मचारियों ने परिवहन विभाग कार्यालय के परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि 15 जून को रुद्रप्रयाग में हुए सड़क हादसे के संंबंध में विभाग के कर्मचारियों का निलंबन अनुचित है। दूरदराज से अधिकारी और कर्मचारी चारधाम यात्रा की ड्यूटी पर जाते हैं। उन्हें ड्यूटी के लिए किसी प्रकार का टीए, डीए भी नहीं दिया जाता है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- CRIME: लड़की ने युवक पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप, लड़का बोला- मैं तेरा वैसा ही हाल करूंगा जैसा...

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी सड़क हादसे के लिए विभाग के कार्मिकों को जिम्मेदार मानते हुए निलंबित करना निंदनीय है। जब तक उच्चाधिकारी मामले में सकारात्मक फैसला नहीं करेंगे, आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर चारू चंद्र, पवन सिंह परिहार, अंकित सिंह, अनिल कार्की, शंकर सिंह, चंदन मेहरा, चारू टम्टा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed