{"_id":"5bfed166bdec2241a87493e9","slug":"demand-to-solve-problems-of-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से की समस्याओं का समाधान करने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से की समस्याओं का समाधान करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
देहरादून में सीएम को ज्ञापन देते परिहार।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता कुंदन सिंह परिहार देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर उन्हें दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। विधायक ने सीएम से शहर की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की गुहार लगाई।
मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में परिहार ने बागनाथ मंदिर के घाटों को सौंदर्यीकरण कराने, जनवरी में लगने वाले उत्तरायणी मेले को भव्य बनाने, नगर की पीने के पानी की समस्या का समाधान करने, सीवरेज के लिए बजट मंजूर करने, मंडलसेरा में जल भराव की समस्या के समाधान के लिए बजट की व्यवस्था करने, वाहन पार्किंग का निर्माण कराने, नगर को साफ सुथरा रखने के लिए पर्यावरणमित्रों की तैनाती करने, गोमती और सरयू के किनारे ठंडी सड़क का निर्माण करने, फड़ व्यवसायी कल्याण के लिए ठोस योजना बनाने, नीलेश्वर और भीलेश्वर पर्वतों में पर्यटकों की आमद बढ़ाने के लिए रोपवे का निर्माण करने की मांग की। सीएम ने समस्याओं के समाधान में सहयोग का आश्वासन दिया। ब्यूराे