बागेश्वर। यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने जेईई, नीट, एनडीए परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है। पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार दीपिका आर्या के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में इस मामले को उठाते हुए कोरोना के मद्देनजर परीक्षाओं की तारीख आगे करने की मांग की है।
उनका कहना है कि कोरोना के बीच परीक्षाएं कराना छात्र, छात्राओं के हित में नही है। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में परीक्षाएं कराने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। यूथ कांग्रेस ने सरकार से परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह किया है। ज्ञापने देने वालों में यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय, भीम कुमार, उमेश मनराल, रोहित कुमार, रिजवान खान, गीतांजलि, ईश्वर पांडे, पंकज परिहार, भाष्कर पांडे आदि थे। संवाद